Header Banner

पेसिफिक में व्यक्तित्व निखार कार्यशाला

BY — September 16, 2019

पेसिफिक विश्विद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान में व्यक्तित्व निखार कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य वक्ता लर्निंग एंड डवलपमेंट ट्रेनर संजीवनी कोचिंग संस्थान के निदेशक संग्राम सिंह थे।

कार्यशाला में उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह अपनी महत्वकांक्षा को अपने व्यक्तित्व द्वारा पूरा किया जा सकता है और आज जो नयी चुनौतियाँ हमारे समक्ष प्रस्तुत हो रही है उनका सामना किया जा सकता है। उन्होने विद्यार्थियों की योग्यता को परखने के लिए एक टेस्ट भी उनके मध्य करवाया। जिससे कि विद्यार्थियों का आत्म-विश्वास बढाया जा सकें। संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदोरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होटल इंडस्ट्री के अंतर्गत व्यक्तित्व व आत्म-विश्वास बहुत ही आवश्यक है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply