Header Banner

उषा मिसेज, मानसी मिस एवं शिवम बने मिस्टर माडल आफ इंडिया

BY — September 22, 2019

मिस्टर, मिस, मिसेस माडल आफ इंडिया-2019
उदयपुर। अपेक्स एएमआई उदयपुर द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस-मिसेस माडल आफ इंडिया-2019 में प्रतियोगिता में उदयपुर की उषा जैन, काशीपुर की मानसी सक्सेना व राजसमदं के शिवम त्यागी मॉडल ऑफ इंडिया 2019 बने।

अपेक्स एएमआई के निदेशक गोपाल गायरी ने बताया कि कार्यक्रम में दो राउंड हुए जिनमें प्रतिभागियों ने हर राउण्ड में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर निकिता सिंह, शाहीन बानू मिसेज रनर-अप तथा नेहा गर्ग व प्रियांशी सक्सेना मिस रनर अप रही। इसके अलावा मिस्टर प्रभात शर्मा व लवेश व्यास मिस्टर रनर-अप रहे। शो को दिल्ली के क्रिएटिव डायरेक्टर विशाल कुमार होटला ने संचालन किया। प्रतिभागियों को काॅस्ट्यूम उदयपुर रस्म की सुप्रिया शर्मा ने प्रदान किया। फोटोग्राफी शाद फिल्म्स की और से एवं मेकओवर गौरी मेकओवर स्टूडियो व नेओम फैमिली सैलून ने किया। इसके साथ ही अपैक्स के डायरेक्टर गोपाल गायरी ने बतया कि अब एपेक्स एएमआई आगामी कार्यक्रम के तहत डांस और सिंगिंग का शो ले कर आ रहें, जिसमें प्रतिभागियों को हुनर की पहचान तो मिलेगी साथ में उनको नकद पुरुस्कार भी मिलेगा और पूरे भारत में बिना किसी शुल्क से ऑडिशन होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply