फेकल्टी कम्प्यूटर एप्लीकेशन में उत्थान -2019 का आगाज

BY — September 23, 2019

पेसिफिक विश्वविधालय के फेकल्टी आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन काॅलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन रूपीस रिसोर्ट में किया गया। इसमें बीसीए व एमसीए के नए विधार्थियों ने गीत, नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कई रोचक गतिविधियों में बढ चढ कर भाग लिया।

प्रारम्भ संस्थान के निदेशक डाॅ. दिलेन्द्र हिरन,द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान विधार्थियों ने फन गेम्स में काफी एन्जाॅय किया। छात्र-छात्राओं ने भारतीय एवं पष्चिमी नृत्यों की षानदार प्रस्तुति दी इसमें प्रथम रनरअप रौनक कलाल, द्वितीय तरूण मेहरा एंव मिस्टर फ्रेशर नीलेष सुथार व मिस फ्रेशर चैत्री माहेष्वरी रही। इस पार्टी का संचालन सोनम मित्तल द्वारा किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. दिलेन्द्र हिरन ने सभी विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *