Header Banner

बाटनी छात्रों की फ्रेशर पार्टी

BY — September 24, 2019

उदयपुर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के संघटक भूपाल नोबल्स पी.जी. महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर (उत्तरार्द्ध) विद्यार्थियों द्वारा नवआगन्तुक (पूर्वार्द्ध) छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय, डाॅ. रेणु राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि सहअधिष्ठाता डाॅ. रितु तोमर ने किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मोहन सिंह राठौड़ ने नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य डा. प्रवीणा राठौड़, रचना व्यास, सुश्री शिवानी सिंह, सुश्री गायत्री मेनारिया, श्रीमती अंजु पालिवाल उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply