Header Banner

लवेश व्यास सेकण्ड रनर अप

BY — September 25, 2019

उदयपुर। आर के कास्टिंग के मॉडल लवेश व्यास ने अपेक्स एमआई द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मिस्टर एंड मिस मॉडल ऑफ इंडिया में सेकंड रन अप का खिताब जीता।

इस प्रतियोगिता में सभी शहर में ऑडिशन के बाद फिनाले में टॉप 20 मॉडल को सलेक्ट किया गया। जिसमें उदयपुर के लवेश व्यास ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई एवं फिनाले में मिस्टर मॉडल ऑफ इंडिया सेकंड रनर अप का खिताब जीता और साथ ही इस उपलब्धि के साथ उन्हें मिस्टर फैशन आइकॉन ऑफ इंडिया 2019 का खिताब भी मिला। उदयपुर के लवेश व्यास इससे पहले भी कई मॉडलिंग के शो मैं भाग ले चुके हैं तथा वीडियो सॉन्ग बना चुके हैं। उन्होंने बताया उनका सपना है मॉडलिंग में आगे जाना एवं उदयपुर का नाम रोशन करना।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply