Header Banner

मिशन ममता के जरिये देश को अनाथमुक्त बनाने में जुटा इनरव्हील

BY — September 28, 2019

इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन की क्लब की अधिकारिक यात्रा पर
उदयपुर। इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रचना संाघी ने कहा कि इनरव्हील पूरे देश को आगामी 5 वर्षो में मिशन ममता के जरिये अनाथमुक्त बना दिया जायेगा। इसके लिये देश भर की इनरव्हील सदस्याएं अनाथ बच्चों को गोद लेकर इस कार्य में सहयोग कर रही है।

वे आज इनरव्हील क्लब उदयपुर की अधिकारिक यात्रा के अवसर पर रोटरी बजाज भवन में आयोजित समारोह में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि देश में 2 करोड़ 20 लाख दम्पत्ति निःसंतान है। हमें अनाथ बच्चों के जरिये उनकी गोद को हरा-भरा भरने का प्रयास करना चाहिये,इससे भारत में अनाथ बच्चों की संख्या समाप्त हो जायेगी। इनरव्हील सदस्याएं को जल संरक्षण हेतु आगे आना होगा। उन्होेंने कहा कि सदस्याओं ने दूसरों के लिये जीना सीखा है। इन सदस्याओं में सेवा की सुनामी लाने की क्षमता है।
डिस्ट्रिक्ट सचिव राखी देसाई ने गत तीन माह के दौरान विभिन्न इनरव्हील क्लबों द्वारा किये सेवा कार्यो की जानकारी दी। पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डाॅ.सुधि राजीव ने बताया कि भारत में इनरव्हील क्लब के 65 वर्ष पूर्ण होने पर इनरव्हील क्लब उदयपुर के आतिथ्य में आगामी 17 व 18 नवम्बर को उदयपुर में आयोजित होने वाले इनरव्हील नेशनल कन्वेशन में इनरव्हील की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित देश भर से अनेक प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि विगत 97 दिनों में उदयपुर इनरव्हील क्लब ने 70 प्रोजेक्ट कर एक कीर्तिमान बनाया है।
प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष रेखा भाणावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लब ने गत 3 माह में 70 प्रोजेक्ट कर पीड़ितों तक पंहुचने का प्रयास किया। सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने हेतु क्लब ने कागज की थैलियंा बनाकर जनता को वितरीत की।
इस अवसर पर सचिव सुन्दरी छतवानी ने क्लब द्वारा अब तक किये गये सेवा कार्यो की जानकारी दी। समारोह में अरूणा जावरीया व पुष्पा सेठ ने अतिथियों के हाथों क्लब बुलेटिन का विमोचन कराया। संचालन उर्वशी सिंघवी ने किया। अंत में सुन्दरी छतवानी ने आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply