Header Banner

वरिष्ठजनों ने मनाई इको फ्रेन्डली दीवाली

BY — October 29, 2019

उदयपुर। केजी गट्टानी फाउण्डेशन एवं वरिष्ठ नागरिक क्लब मुस्कान द्वारा ओरिएण्टल पैलेस रिसेार्ट में वरिष्ठ नागरिकों के दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी वरिष्ठजनों ने हर्षोल्लास के साथ इको फ्रेन्डली दीपावली मनाई।

सचिव डाॅ. नरेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सदस्यों के लिये गीत-संगीत का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने इस उम्र में भी मधुर आवाज में गीतों की प्रस्तुति दे कर माहौल में समां बांध दिया। इस अवसर पर इस माह में जन्मंे सदस्यों को सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने आमजन का आव्हान किया कि वे अब पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिये आगे आये। सभी ने वंहा मिट्टी के स्थानीय दीये जलायें और इको फ्रेन्डली केन्डल का उपयोग किया। प्रारम्भ में अध्य्ाक्ष रतन सुखवाल ने सभी का स्वागत किया एवं संचालन डॉ नरेश शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply