फील्ड क्लब ने बीइंग मानव को सौंपे 3530 वस्त्र

BY — November 3, 2019

उदयपुर। फिल्ड क्लब उदयपुर द्वारा शहर में एम स्क्वायर फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे अभियान बीइंग मानव को सहयोग करने के लिये आज शाम फिल्ड क्लब में आयोजित एक समारोह में बीईंग मानव की टीम को 3530 जरूरतमंद लोगों के लिये इतने ही वस्त्र सौंप कर प्रथम चरण की शुरूआत की।

इस अवसर पर फिल्ड क्लब के मानद सचिव यशवन्त आंचलिया ने बताया कि फिल्ड क्लब अपने मनोरंजन एवं खन-पीन की छवि से दूर रहते हुए क्लब ने अपने सभी सदस्यों से इस अनूठे अभियान के लिये स्वप्रेरित हो कर एक-एक वस्त्र दान देने का आग्रह किया। क्लब के सदस्यों के घर-घर जा कर फिल्ड क्लब के गुलबासिंह व अशोक भाटिया ने ये वस्त्र एकत्रित करने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
फिल्ड क्लब के उपाध्यक्ष उमेश मनवानी ने बताया कि क्लब अपने दूसरे चरण में सदस्यों से ही सर्दी के मौसम उनी वस्त्र देने का आग्रह करेगा ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सर्दी के ने की वजह से न मरें।
उन्होंने बताया कि फिल्ड क्लब द्वारा आमजन को तत्काल रक्त उपलब्ध करानें के लिये जहंा पूर्व में दो बार रक्तदान शिविर आयेाजित किये जा चुके है। रक्त उपलब्ध करानंे के लिये क्लब सदस्यों का ब्लड ग्रुप डाटा भी तैयार कराया गया है ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सकंे। कोषाध्यक्ष कर्तव्य शुक्ला ने बताया कि फिल्ड क्लब द्वारा इस कार्यक्रम में 3530 महिला-पुरूष, बालक-बालिकाओं को तन ढकने के लिये वस्त्र उपलब्ध कराये है।
फिल्ड क्लब के यशवन्त आंचलिया, उमेश मनवानी, कर्तव्य शुक्ला,पंकज कनेरिया,अंकित शर्मा,सोहेल अख्तर, व रूपिन्दर मोदी ने बीइंग मानव की टीम कीे संस्थापक मुकेश मधवानी, सयोजिका कनिष्का श्रीमाली,जयेशा पण्ड््या व भगवती को ये वस्त्र सांैपे।
बीइंग मानव की टीम उक्त कपड़ों को बुझडा, नाई, अलसीगढ़ आदि इलाकों में जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण करेगी। इसी प्रकार मिशन खुशियों की गाड़ी के तहत भी इन इलाकों में वाहन चालकों को अनुरोधपूर्वक कपड़ों के बैग वितरित किये जाएंगे, ताकि वे जिन इलाकों में जाए उन इलाकों में जरूरमंद लोगों को कपड़े वितरीत कर सकें। इस अवसर पर फिल्ड क्लब के महाप्रबन्धक भाटिया भी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *