विश्व मधुमेह दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम कल से

BY — November 11, 2019

इन्टर कालेज क्विज काम्पिटिशन में शहर के मेडीकल काॅलेजो के विधार्थी लेंगें भाग
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हाॅस्पिटल में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 12 नबम्वर से किया जाऐगा।

संस्थान के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डाॅ. एपी गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में 12 नबम्वर को मधुमेह रोग विशेषज्ञ डाॅ. आरके शर्मा नर्सिग कर्मियों को मधुमेह रोग पर अपना व्याख्यान देंगें। इस कडी में 13 नबम्वर को इन्टर काॅलेज क्विज काॅम्पिटिशन का आयोजन किया जाऐगा जिसमें शहर के सभी मेडीकल काॅलेजों के विधार्थी भाग लेंगे। डाॅ. गुप्ता ने बताया कि 14 नबम्वर को विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित कार्यशाला में डाॅ.आर.के.शर्मा मधुमेह रोग के बारे में फैली भ्रांतियों पर चर्चा करेगें और शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत जैन नवजात शिशुओं में होने वाले मधुमेह रोग के बारे में विचार रखेगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply