Header Banner

जिंक स्मेल्टर देबारी विद्यालय में बाल मेला

BY — November 14, 2019

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जिं़क स्मेल्टर देबारी में पंडित जवाहर लाला नेहरू के जन्मदिवस, बालदिवस पर मेला आयोजित किया गया। इस समारोह में सभी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

मेले में रंगोली, निबंध लेखन, एंव अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी साथ ही स्टाॅल्स भी लगाये गये। बाल मेले का उद्घाटन हिन्दुस्तान जिंक के हेड स्मेल्टर्स विनोद वाघ, देबारी स्मेल्टर के डायरेक्टर अनिल त्रिपाठी, हेड एचआर प्रफुल्ल मालवीय, हेड सिक्योरिटी गौरव कुमार शर्मा, हेड सेफ्टी दिव्यप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक राब, चाय, खेलकूद एवं खानपान की स्टाॅल्स लगायी जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों और जिं़क कर्मचारियों ने प्रतिभागी बन कर बच्चांे की खास तौर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता की सराहना की।
विद्यालय प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए स्कूल में चलाए जा रहे सीएसआर परियोजनाओं की जानकारी दी। जिं़क समेल्टर देबारी में तकनीकी पाठ्यक्रम को मजबूत करने के लिए कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए माइंड स्पार्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें कम्प्यूटर और आधुनिक तकनीक से भाषा एवं गणित सिखायी जा रही है। कक्षा 9 एवं 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संबंल कार्यक्रम में विज्ञान,गणित और अंगे्रजी की अतिरिक्त कक्षाएं विद्या भवन सोसायटी के साथ आयोजित की जा रही है। विद्यालय के दो छात्रों को उंची उड़ान योजना के तहत् पूरी स्काॅलरशीप दी जा रही है जहां आईआई टी की कोचिंग प्रदान की जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply