जम के रखना कदम-3 का ग्रान्ड फिनाले में माडलों ने दिखाया दमखम

BY — November 14, 2019

उदयपुर। शहर की बाल प्रतिभाओं के उत्साह वर्धन के लिए सिंगिंग, डांस, मॉडलिंग के लिए जम के रखना कदम सीजन-3 का फाइनल गुरुवार शाम हुआ।
इवेंट मैनेजर विक्रम ने बताया कि बच्चों के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। पहले 2 सीजन किये जा चुके हैं।

इसमें देश भर के 21 से अधिक शहरों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। अलग अलग 4 आयु वर्गों में 3 अलग अलग कैटेगरीज के लिए बच्चे भाग ले रहे हैं। दो शो पहले किये हैं। यह तीसरा फिनाले आज सम्पन्न हुआ। ऑडिशंस के लिए स्कूल्स में जाकर प्रमोशन्स किये हैं। विजेताओं को डिप्लोमा दिया जाएगा।
कार्यक्रम के जज मेलविन लुइन्स मुम्बई के कोरियोग्राफर हैं जो डांस एकेडमी भी चलाते हैं। बच्चों में काफी प्रतिभा है। भविष्य के लिए निश्चय ही बहुत अवसर हैं। मुम्बई तक अब पहुंच पाना सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत आसान हो गया है। टीवी पर भी आप सर्च नहीं कर पाएगी कि क्या देखना है और कहां रुकना है। सोशल मीडिया में बहुत अवसर है। जहां जो देखना है, वहीं रुकना है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। टीवी के लिए ये एक सीढ़ी है। अन्य जज प्रिया दुबे ने बताया कि आज यूट्यूब के माध्यम से खुद को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। पहले रियलिटी शो के माध्यम से फेस वैल्यू बनती थी अब अपनी फेस वैल्यू आप खुद बना सकते हैं। इंस्टाग्राम पर जमके रखना कदम के वीडियोज डाले गए हैं। जज टीना कोली ने कहा कि आजकल शास्त्रीय संगीत की तरफ किसी का ध्यान नही है। आएंगे भले ही शास्त्रीय के लिए लेकिन थोड़े दिन बाद वापस ध्यान भटक जाएगा और पाश्चात्य की तरफ मुड़ जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *