डीपीएस राज्यस्तरीय बास्केटबाल द्वितीय

BY — November 20, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के लिए पुरस्कार जीत कर स्कूल को गौरवान्वित किया।

टीम प्रभारी डॉ.रितिका भाटिया ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में एक अभियान के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इससे पूर्व भी टीम ने जिला स्तर के साथ-साथ संभाग स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था और प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब राज्य स्तर पर टीम ने सभी डिवीजनों में दूसरा स्थान प्राप्त किया और पदक और प्रमाण पत्र के साथ 5000 रुपये का पुरस्कार जीता। विद्यालय के चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने टीम को उनकी जीत के लिए बधाई दी और भविष्य की सफलता के लिए भी अपना आशीर्वाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *