Header Banner

पोस्टर प्रतियोगिता में जुनेद एवं समूह प्रथम

BY — November 21, 2019

तिरूपति कालेज में विश्व सीओपीडी दिवस मनाया
उदयपुर। पेसिफिक मेडीकल विश्वविधालय के तिरुपति नर्सिंग कॉलेज में विश्व सीओपीडी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए संस्थान के प्राचार्य सुनील जोशी ने सीओपीडी से बचाव पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वाईस प्रिन्सिपल हरीश कुमार ने विद्यार्थियों को सीओपीडी की थीम का विमोचन कर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जुनेद एवं समूह को पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम एवं देवाराम और समूह को द्वितीय घोषित किया गया। इस मौके पर मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग के विभागाध्यक्ष हार्दिक पांड्या, संजय नागदा,निर्भय सिंह चैधरी,चेतना पालीवाल, अक्षिता मेहरा, शीलू झाला,पिस्ता चैधरी,शालिनी कुमावत,विजय सावंत,अंकिता रिचर्ड,चिराग गोस्वामी,दीपक वैष्णव,मीनू मराठा आदि उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply