Header Banner

डॉ. चंद्रेश को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का सम्मान

BY — December 17, 2019

उदयपुर। वीडीगुड टेक्नोलॉजीफैक्ट्री द्वारा आयोजित अभियांत्रिकी, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्रों में चौथे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मान 2019 में जनार्द्नराय नागर राजस्थान विद्यापीठ में कार्यरत डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी है।

यह सम्मान उन्हें 15-16 फरवरी 2020 को चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। डॉ. चंद्रेश द्वारा किये गए गुणवत्ता युक्त शोध कार्यों हेतु यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
3000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सदस्यों का समूह ‘वीडीगुड टेक्नोलॉजी फैक्ट्री’ एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो उद्योग, शिक्षाविद, शोधकर्ता, नवाचार करने वालों का एक संगम है और विश्व स्तर पर सूचनाओं तथा ज्ञान को साझा करने के लिए कार्यरत है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मान वैश्विक स्तर पर विभिन्न शोध, शिक्षा, प्रबंधन, चिकित्सा आदि में विशिष्ट उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने हेतु दिया जाता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply