गेलेक्सी आफ जर्नलिज़्म अवार्ड से नवाजे जायेंगे 7 वरिष्ठ पत्रकार

BY — January 3, 2020

साथ ही होगा 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
संघ का प्रथम पदस्थापना समारोह कल
उदयपुर। भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई का प्रथम पदस्थापना समारोह 5 जनवरी को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जायेगा।

संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोठवाल ने बताया कि इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलायेंगे। तत्पश्चात शहर के 7 वरिष्ठ पत्रकारों को गेलेक्सी आॅफ जर्नलिज़्म अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा,साथ ही शहर के पत्रकारों के 10 मेधावी बच्चों को पहली बार सम्मानित किया जायेगा। ये वे बच्चें है जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। समारोह मंे एक विशेष सम्मान की घोषणा भी की जायेगी।
सचिव संजय खोखावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अर्थ डायग्नोस्टिक के निदेशक डाॅ. अरविन्दरसिंह, मुख्य अतिथि इज़ी फ्लेक्स के निदेशक एवं उद्योगपति अशोक बोहरा, लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के सदर डाॅ. खलील अगवानी होंगे। समारोह में समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश युवाध्यक्ष महावीर शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *