Header Banner

पेसिफिक में स्वास्थ्य व शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता

BY — February 26, 2020

पेसिफिक विश्वविद्यालय के हेल्थ व फिजिकल फिटनेस क्लब की शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता का आयोजन पेसिफिक फिजिकल कॉलेज उदयपुर के द्वारा प्रो. महिमा बिरला के मुख्य आतिथ्य एवं प्रो. केके दवे की अध्यक्षता में किया गया। इसके अंतर्गत 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, पुशअप, व सीट अप एवं 4X100 मीटर रिले दौड़ के आयोजन में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 8 महाविद्यालयों ने भाग लिया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए पेसिफिक फिजिकल कॉलेज के निदेशक डॉ खेल शंकर व्यास द्वारा शारीरिक दक्षता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जोगेंद्र सिंह ने शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय की खेल से सम्बंधित विभिन्न उपलब्धियों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। संचालन प्रियंका उपाध्याय ने किया और डॉ हेमंत पंड्या द्वारा धन्यवाद् ज्ञापन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply