जावर माईन्स से कोरोना बचाव को जागरूकता वाहन रवाना

BY — June 23, 2020

हिन्दुस्तान जिं़क, जावर माईन्स सहित आस पास के गावों मे सेवा मंदिर संस्थान के सहयोग से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है। लोगो में जागरूकता लाने के लिए अभियान के तहत् जागरूकता वाहन को रवाना किया गया जो कि आस पास के क्षेत्र में महामारी से बचाव के लिए संदेश देगा।

जावर माइंस के हेड सीएसआर आनन्द चक्रवर्ती एवं खुशी समन्वयक भूपेंद्र सिंह झाला ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वाहन सराडा तहसील के जावर माईन्स के अलग अलग गावों मे स्थानीय भाषा, गीत ,पेम्पलेट ,और पोस्टर के माध्यम से लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीको के बारे मे जानकारी प्रदान करेगा। इस मौके पर सेवा मंदिर समन्वयक सुरेश कुमार मीणा, मोहन भगोरा, प्रेम कुमार मीणा, अन्पुर्णा कुंवर खुशी टीम से नरेन्द्र पाल डामोर, मुकेश कुमार मीणा उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply