हिंदुस्तान जिंक द्वारा वाटर एटीएम का उद्घाटन

BY — February 27, 2021

बिछड़ी व जिंक स्मेल्टर पंचायत में 3 हजार से अधिक ग्रामीणों को उपलब्ध हो रहा शुद्ध पेयजल
हिंदुस्तान जिंक सदैव अपने कार्यक्षेत्र के आस पास समुदाय एवं ग्रामीण विकास हेतु आधारभूत एवं आवश्यकता आधारित सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में उदयपुर शहर के निकट बिछड़ी व जिंक स्मेल्टर पंचायत के जिंक स्मेल्टर, हेजलाई, गमेती बस्ती सिंहाडा, उदयसागर चैराहा, चंगेड़ी, नोहरा एवं गोवला में शनिवार को हिन्दुस्तान जिंक द्वारा टोयम कंपनी के साझे से समुदायिक शुद्ध पेयजल परियोजना के तहत लगाए गए 7 वाटर एटीएम पाॅइंटस का उद्घाटन विधायक धर्मनारायण जोशी ने किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर प्रमुख अनुपम निधि, देबारी निदेशक लीलाधर पाटीदार, देबारी के हेड.आपरेशन्स अमीत वाही, देेबारी के हेड.सिक्यूरिटी विजय पारीक ने भी एटीएम का अवलोकन किया।
जिला परिषद सदस्य दूदाराम पटेल, जिंक स्मेल्टर पंचायत के सरपंच विलुड़ी गमेती, उप सरपंच दुल्हे सिंह देवड़ा, बिछड़ी सरपंच धर्मी गमेती उप सरपंच लोकेश पालीवाल टोयम कंपनी के गौरव मेनारिया, सीएसआर टीम सहित गांव के कई ग्रामीण उपरिथत थे। हिंदुस्तान जिंक के निदेशक लीलाधर पाटीदार ने आरो प्लांट का अवलोकन कर ग्रामीणों से बातचीत में अवगत कराया कि सेल्फ सस्टेनेबल मोड पर मामुली अंशदान से शु़द्ध पेयजल उपलब्ध होगा। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण, हेतु विभिन्न परियोजनाओं से जीवन स्तर एवं गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा हाल ही में आस पास के गाँव में 5 आरओ प्लांट और 18 एटीएम स्थापित किये गये है। इस परियोजना के प्रयास से 3000 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है। कार्यक्रम के दौरान देबारी स्मेल्टर की सीएसआर टीम उपस्थित थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *