Header Banner

ध्यानचंद के पुत्र पहुंचे पेसिफिक

BY — March 9, 2021

अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व ओलम्पियन भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के पुत्र अशोक कुमार ध्यानचंद ने पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय का अवलोकन किया। पेसिफिक विश्वविद्यालय के वीसी प्रो केके दवे, पेसिफिक शिक्षा संकाय के डायरेक्टर डॉ खेलशंकर व्यास व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी एवं पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जोगेंद्र सिंह खंगारोत ने उपरना, माला, पगड़ी पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर हॉकी राजस्थान के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ कुलदीप सिंह झाला द्वारा अशोक कुमार ध्यानचंद का परिचय कराया गया। साथ ही हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मोहम्मद हनीफ का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर पेसिफिक शिक्षा संकाय के सदस्य डॉ हेमंत पंड्या, दिलीप सिंह चौहान, अभिनव शर्मा, प्रवीण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह चुण्डावत, डॉ अंजली दशोरा, शीला सालवी, जयश्री मंडोवरा, कविता सागर और बीपीएड एमपीएड और बीएड के सभी छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ कपिलेश तिवारी द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply