अंतरराष्ट्रीय कैंसर रिसर्च फेलोशिप में पीएमसीएच के डाॅ. महाजन का चयन

BY — April 14, 2021

उदयपुर। उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल काँलेज एंड हाँस्पीटल के मेडिकल आन्कोलाॅजिस्ट डाॅ. मनोज महाजन का डब्लूएचओ की संस्था अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान की ओर आयोजित फेलोशिप में चयन हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान संस्था IARC की ग्रीष्मकालीन चयन समिति ने मेडिकल आन्कोलाॅजिस्ट डाॅ. मनोज महाजन को अपने मॉड्यूल कैंसर की रोकथाम और प्रारंभिक जांच में 31 मई से 9 जुलाई 2021 के कार्यक्रम में चयन किया है। जो आनलाइन कोर्स के माघ्यम सें दुनियाभर में फैले आईएआरसी के बिशेषज्ञों द्वारा संम्पादित होगा।
मुख्यत शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए बनाए गयें इस कोर्स का मुख्य उदेश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं शोघ कार्यो को बढ़ावा देने के साथ चिकित्सा विशेषज्ञ का आपसी समंवय एवं संवाद स्थापित करना है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान संस्था IARC की फेलोशिप के लिए दुनियाभर के चिकित्सा विशेषज्ञ आवेदन करतें है। उदयपुर सें इसके लिए डाॅ. महाजन को चुना जाना गौरव की बात है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *