हिन्द जिंक की ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की पहल अनुकरणीय – यादव

BY — July 17, 2021

जावर में 50 वर्ष पुराने स्वामी विवेकानंद राउमावि का जीर्णोद्धार एवं नवीनकरण के कार्य एवं पेयजल सुविधा का उद्घाटन
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही पहल अनुकरणीय है एवं विशेष रूप से जावर माइंस में 50 वर्ष पुराने स्वामीविवेकानंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण का कार्य सराहनीय है। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र सिंह यादव ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन पुराना होने से कई स्थान पर जीर्ण शीर्ण अवस्था में था जिसे हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जिर्णोद्धार कर राजस्थान में शीर्ष स्कूलों के मानकों के अनुरूप कर दिया गया है, जो कि बड़ी उपलब्धि है।

शिक्षा प्रत्यके समाल के विकास हेतु प्राथमिक आवश्यकता है और हिन्दुस्तान जिंक अपने आस पास के क्षेत्रों में शिक्षा के लिये बुनियादी सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। कंपनी द्वारा अपने मूल सिद्धांत के अनुरूप , किसी भी प्रकार की सुविधा के अभाव में प्रतिभाएं शिक्षा से वंचित ना रह जाएं इस हेतु समुदाय की आवश्यकताअनुसार कार्य एवं परियोजानाएं संचालित कर रहा है। स्वामी विवेकानंद राउमावि जावर में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र सिंह यादव सहित मजदूर संघ के महासचिव लालू राम मीणा हिन्दुस्तान जिंक की हेड सीएसआर अनुपम निधि, जावर माइंस के एसबीयू डायरेक्टर किशोर एस, विद्यालय के प्राचार्य ब्रहम प्रकाश शर्मा ने पट्टिका अनवारण एवं फिता काट कर विधिवत पूजन द्वारा किया।
इस अवसर पर मजदूर संघ के महासचिव लालू राम मीणा ने कहा कि यह विद्यालय उदयपुर में अपनी तरह का अनूठा है जो कि विरासत के साथ साथ शिक्षा के लिये विद्यार्थियों एवं स्टाफ हेतु सभी प्रकार की सुविधाएं रखता है। उन्होंने उल्लेख किया कि नवीनीकरण कार्य छात्रों को प्रोत्साहित करेगा एवं विद्यालय में उपलब्ध प्रयोगशालाओं की भी सराहना की जो पूरे जिले में अनुकरणीय हैं।
नेवातलाई के सरंपच किशनलाल मीणा जो कि इस विद्यालय के पूर्व छात्र भी है, ने हिन्दुस्तान जिं़क की टीम को धन्यवाद देते हुए इस प्रयास की प्रशंसा की।
हेड सीएसआर अनुपम निधि ने कहा कि इस विद्यालय में किये गये कार्य के बाद अब कोविड महामारी के समाप्त होने और विद्यालय में छात्र छात्राओं के आने का इंतजार है। उन्होंने शिक्षा के लिये किये गये इस पुनित कार्य में सहयोग के बाद विद्यार्थियों को उनकी सफलता हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्र छात्राएं यहां प्रवेश ले कर अपने भविष्य को संवारें। उन्होंने विद्यालय की प्रबंध समिति से छात्रों के सर्वागीण विकास का आग्रह किया।
एसबीयू डायरेक्टर किशोर एस ने आव्हान किया कि हम सभी मिलकर छात्रों में जिज्ञासा और सीखने की उत्सुकता जागरूक करें जिससे वें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो। विद्यालय के प्राचार्य ने जावर क्षेत्र में उपलब्धियों और श्रेष्ठ परिणामों के लिये विद्यालय के योगदान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जावर में एकमात्र स्कूल है जिसमें कक्षा 11 और 12 के लिए विज्ञान, कॉम, कला संकाय है , इसलिए छात्र दूर-दूर से अध्ययन हेतु प्रवेश लेते है।
ज्ञातव्य है कि स्वामी विवेंकानंद विद्यालय की आधारशीला हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रखी गयी थी जिससे अब 10 से अधिक गांवों के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। महामारी के समय को सदउपयोग कर विद्यालय के जिर्णोद्धार की पहल कर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिये श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस ने 12 कक्षा कक्ष, 3 शौचालय, 12 पिलर और छत का नवीनीकरण किया। साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिए नवीन सुविधा प्रदान की जिससे विद्यार्थियों औरा स्टाफ को लाभ मिलेगा। नवीनीकरण एवं जिर्णो़द्धार से विद्यालय में नामांकित 232 विद्यार्थी और 23 शिक्षण स्टाफ के अलावा, स्कूल में अपनी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र भी लाभान्वित हो सकेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *