Header Banner

हिन्द जिंक ने किया गोड़वा विद्यालय का जीर्णोद्धार

BY — July 20, 2021

22 वर्षों बाद जिक के सहयोग से विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण. वाटर एटीएम के शुद्ध पेयजल से लाभान्वित होगें 200 से अधिक ग्रामीण परिवार, अब तक देबारी के 16 गावों में शुद्ध पेयजल हेतु 6 आरओ प्लांट और 21 वाटर एटीएम स्थापित
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा समुदाय हेतु केयर फोर कम्युनिटी और ग्रामीण विकास हेतु आस पास के क्षेत्र में नियमित तौर पर शिक्षाएस्वास्थ्य और पेयजल हेतु बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में देबारी स्मेल्टर के निकट ग्राम पंचायत तुलसी दासजी की सराय के गोडवा गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को जिर्णोद्धार एवं वाटर एटीएम लगाया गया। विद्यालय की छतए कक्षा कक्षों की मरम्मत और चारदीवारी सहित वाटर एटीएम का उद्घाटन मावली के प्रधान एवं पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगीए जिंक स्मेल्टर देबारी के एसबीयू डायरेक्टर लीलाधर पाटीदारए जिला शिक्षा अधिकारी हीरा लाल व्यास एवं गा्रम प्रतिनिधि कन्हैयालाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पुष्कर डांगी ने हिन्दुस्तान जिंक की सराहना करते हुए कहा कि पेयजल सुविधाओं और स्कूल विकास कार्यों के निर्माण के लिए आस.पास के गांवों में बहुत सारे सीएसआर के लिये किये गये कार्य प्रशंसनीय है। कंपनी का विशेष रूप से शिक्षा और पेयजल उपलब्ध कराने हेत प्रयास अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वाटर एटीएम न केवल शुद्ध पेयजल की उपलब्ध्ता बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करेगा।

अतिथियों ने सामुदायिक स्तर पर शिक्षा के महत्व को बताते हुए परिजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हिन्दुस्तान जिंक की पहल के लिये आभार व्यक्त किया। समारोह के समापन में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। समारोह में हिन्दुस्तान जिंक के अधिकारीए कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा अब तक 6 आरओ प्लांट और 21 एटीएम भी स्थापित किए गये हैं जो आसपास के 16 गांवों और बस्तियों में पेयजल उपलब्धताए गुणवत्ता और पहुंच में सुधार करने में सहायक हैं। एटीएम 6 रुपये में 20 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध कराता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply