Header Banner

हिन्द जिंक की इकाइयों में पौधरोपण से प्रकृति सरंक्षण का संकल्प

BY — July 28, 2021

विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक की सभी ईकाइयों में सघन पौधरोपण अभियान का शुभारंभ कर प्रकृति संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा सिंहडा सामुदायिक केंद्र, माध्यमिक विद्यालय सिंहडा, उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछडी, बिछडी के श्मशान घाट स्थल पर पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गयी।

सीएसआर टीम के साथ इन स्थानों पर पर्यावरण और मानव संसाधन टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में सखी वीओ सदस्यए सरपंचए उप.सरपंचए बिछड़ी पंचायत के पूर्व सरपंचए स्कूल प्रशासन और समुदाय के अन्य सदस्य सम्मिलित हुए। समुदाय के सदस्यों ने वृक्षारोपण अभियान के लिए हिन्दुस्तान जिं़क का आभार व्यक्त किया। भविष्य में इन पौधों की देखभाल हेतु सखी महिला और पीआरआई टीम ने स्वामित्व लिया। साथ ही बिछड़ी पंचायत को हरित पंचायत बनाने पर भी चर्चा की। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आजोलिया का खेड़ा की बापू वाटिका में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्राचार्या रुचिका त्रिपाठी के साथ उपमुख्य प्रचालन अधिकारी स्मेल्टर्स एवं एसबीयू डायरेक्टर चंदेरिया सीण् चंद्रू एवं अजोलिया का खेड़ा सरपंचए जगदीश जाट ने पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर अतिथियों और गांव के प्रतिनिधियों ने कटहलए जामुनए आमए आंवलाए बादाम और अमरूद के 130 पौधे लगाए। खान एवं भूविज्ञान निदेशालयए अजमेर के मार्गदर्शन में कायड़ माइंस द्वारा प्रकृति सरंक्षण और खान सुरक्षा अभियान का शुभारंभ पौधरोपण कर किया गया। कार्यक्रम में खनन अभियंता खान एवं भूविज्ञान निदेशालयए अजमेर हरीश गोयलए के कर कमलों से पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर कायड माइसं के एसबीयू डायरेक्टर केण् सीण् मीणा और खान निदेशालय के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति थे। गोयल ने प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण में कायड माइंस के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर केसी मीणा ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति हिंदुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता के अनुरूप कायड माइंस द्वारा अब तक 2 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और भविष्य में इस तरह के सघन वृक्षारोपण अभियान को जारी रखा जाएगा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर 500 से अधिक पौधे लगा कर सघन वृक्षारोपण का संकंल्प लिया।
जैव विविधता का संरक्षण और संवर्धन सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अभिन्न अंग है। हिंदुस्तान जिंक द्वारा विशिष्ट जैव विविधता प्रबंधन योजना विकसित की है। कंपनी इंटरनेशनल यूनियन फाॅर कंजरपेशन आॅफ नेचरए इंडिया पहल की सदस्य है और जैव विविधता को बढ़ाने और बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिंदुस्तान जिंक लीडर्स फाॅर नेचर टीम के साथ मिलकर कार्यरत है ताकि कर्मचारियों के लिये विभिन्न जागरूकता बढ़ाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply