लाइव कुकिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत सिल्वर मेडल

BY — September 30, 2021

उदयपुर। पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियो द्वारा यंग शेफ कूलिनरी चैलेंज प्रतियोगिता 2021 में भागीदारी की गई। जिसमें भागीदारी करने के लिए संस्थान के फुड प्रोडक्शन संकाय सदस्यो द्वारा विद्यार्थियो को पे्ररित किया गया। प्रतियोगिता 24 से 27 सिंतम्बर ष्इंडिया इंटरनेशनल हाॅस्पीटेलिटी एक्सपो नई दिल्लीष् में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थी यशराज, विशाल शर्मा एवं आशीष बी. देव ने भाग लिया।

संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 देशों के मध्य किया गया। जिसमे संस्थान के विद्यार्थी यशराज ने 45 मिनट की मेन कोर्स लाइव कूकिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत सिल्वर मेडल प्राप्त करके संस्थान को गोरवान्वित किया। उन्होने बताया कि संस्थान के विद्यार्थी समय≤ पर ऐसी प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी करते रहे है और आगे भी विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिता में भागीदारी करने के लिए संस्थान द्वारा पे्ररित किया जाता रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply