Header Banner

पीपीटी प्रेजेंटेशन में आने वाली नई कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का संदेश

BY — December 2, 2021

उदयपुर। पेसिफिक फैकल्टी ऑफ़ कंप्यूटर साइंस में वर्ल्ड कंप्यूटर लिटरेसी डे पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीसीऐ और एमसीऐ के छात्र.छात्राओं ने विभिन नयी कंप्यूटर टेक्नोलॉजी और उनका रियल लाइफ में उपयोगिता पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संसथान के निदेशक डा. दिलेन्द्र हिरन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम निखिल जैन और जतिन बंसल व तन्मय सेकंड पोजिशन पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक डा. नीतू अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनम मित्तल द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply