Header Banner

पेसिफिक में फ्रंट आफिस पर कार्यशाला

BY — December 3, 2021

पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान में एक दिवसीय “फ्रंट आफिस“ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता सचिन सांखला उदयपुर रहे। सांखला गत वर्षो में यू.के. के ब्रेकेट विश्वविद्यालय में रहे है। उन्होने संस्थान के विद्यार्थियो को भविष्य में आने वाली नयी- नयी टेक्नोलोजी, रोबोटिक्स, 360 डिग्री ओबजर्वेशन आदि के बारे में अवगत करवाया। साथ ही कहा कि विश्व में जल्द ही मानव रहित काॅन्टेक्ट्स भी स्थापित होगे जिससे कि सभी कार्य कुशलता से और शीघ्र हो सकेंगे।
संस्थान निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि संस्थान में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन समय≤ पर किया जाता रहा है जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली नई चुनौतियों के साथ ही टेक्नोलोजी के बारे में अवगत करवाया जा सके। कार्यशाला के मुख्य आयोजक संस्थान के संकाय सदस्य शैलेश कुमार मैथ्युज रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply