इंटर जिंक बास्केट बाल टूर्नामेंट में जावर की महिला और एसके माइन की पुरूष टीम विजेता

BY — July 18, 2022

जिंक की 10 टीमों के बीच हुए 16 कडे़ मुकाबलों में देबारी और जावर की टीम उपविजेता
हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइंस खेल मैदान पर आयोजित इंटर जिं़क बास्केट बाॅल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में जावर टीम और पुरूष वर्ग में दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स की एसके माइन की टीम ने कडे़ मुकाबलों में मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जावर की महिला टीम की खिलाडी अर्पिता मूंदडा और पुरूष वग में हरिओम मिश्रा श्रेष्ठ खिलाडी रहे। जावर की महिला टीम ने देबारी की टीम को 24-6 से हराया वहीं पुरूषों के फाइनल मैच में एसके माइन की टीम ने जावर को 36-20 से शिकस्त दी।

आयोजन के दौरान जावर माइंस के एसबीयू हेड विनोद कुमार एवं अतिथियों ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया एवं समापन में विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विनोद कुमार ने कहा कि खेलों में लोगों और समुदाय को जोड़ने की शक्ति होती है। यह लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सर्वोत्तम तरीके से एकसाथ मिल कर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। जावर में इंटर जिंक चैंपियनशिप बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हर टीम ने उत्साह, टीम वर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सभी की ऊर्जा को बढ़ाया।यूनियन के महामंत्री लालूराम मीणा ने प्रतियोगिता में खिलाडियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं स्वस्थ स्पर्धा का संचार करती है।
इस टूर्नामेंट में दस टीमों ने भाग लिया जिनमें जिं़क प्रबंधन और युनियन की टीम भी शामिल थी। इन टीमांे के बीच 16 मैच खेले गये, महिलाओं की 4 और पुरूष वर्ग की 6 टीमों खिलाडियों ने उत्कृष्ट खेल प्रर्दशन ने दर्शको का दिल जीत लिया। इस अवसर पर जिं़क कर्मचारियों सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी पुरुष महिलाएं एवम बच्चे उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply