यूआईटी की अम्बेरी आवासीय योजना ले रही है मूर्त रूप

BY — August 25, 2022

उदयपुर। नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा झीलों की नगरी उदयपुर के उत्तर दिशा में जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी. दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 के समीप राजस्व ग्राम अम्बेरी के खसरा संख्या 438 (पार्ट), 506 से 508, 512, 513, 2751/513, 514 से 518, 549 आदि में न्यास द्वारा अनुमोदित नवीन योजना में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

उक्त योजना के समीप निजी विकासकर्ताओं की न्यास द्वारा अनुमोदित/रूपान्तरित प्लान भी स्वीकृत किये गये है। उक्त योजना दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोडने वाली मास्टर प्लान की 100 फीट चैडी सड़क पर प्रस्तावित है तथा उक्त योजना पुरोहितों का तालाब/जैव विविधता पार्क के समीप स्थित है।
उक्त आवासीय योजना का कुल क्षेत्रफल 10.1900 हैक्टेयर है। इस योजना में आम जनता के लिये विभिन्न श्रेणी के 170 आवासीय भूखण्डों का आवंटन किये जाने का प्रावधान है, जिसमें समाज के सभी वर्गों यथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों, अल्प आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग एवं उच्च आय वर्ग के लिये अलग-अलग भूखण्ड आरक्षित किये गये हैं।
उक्त आवासीय योजना मंे सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि 352.92 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सक्षम स्तर से प्राप्त की जाकर वर्तमान मंे मौके पर सड़क निर्माण कार्य प्रगतिरत है। उक्त कार्य हेतु अब तक राशि 140.00 लाख रू. व्यय किये जा चुके है।
उक्त आवासीय योजना के पहुँच मार्ग हेतु मास्टर प्लान की मुख्य 100 फीट सड़क के निर्माण कार्य हेतु राशि 411.69 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सक्षम स्तर से प्राप्त की जाकर वर्तमान मंे सड़क निर्माण का कार्य प्रगतिरत है।
उक्त आवासीय योजना मंे वर्षाजल निकासी हेतु एक मुख्य नाला भी प्रस्तावित किया गया है जिसके निर्माण हेतु न्यास द्वारा राशि 75.00 लाख रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। वर्तमान मंे निविदा कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
उक्त आवासीय योजना मंे पेयजल व्यवस्था के लिए न्यास द्वारा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उदयपुर को तखमीना बनाये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया जा चुका है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उदयपुर द्वारा तखमीना प्राप्त होने के पश्चात् जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उदयपुर को राशि हस्तान्तरित करने की कार्यवाही की जायेगी। उक्त आवासीय योजना मंे आन्तरिक विद्युत व्यवस्था हेतु राशि 60.83 लाख रू. एवं बाह्य विद्युतिकरण के कार्य हेतु राशि 74.83 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। वर्तमान मंे निविदा कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। साथ ही उक्त आवासीय योजना मंे अ.वि.वि.नि.लि. को सुपरविजन व ट्रांस्फाॅर्मर हेतु राशि 27.70 लाख रू. हस्तान्तरित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उक्त आवासीय योजना मंे विभिन्न श्रेणीयों के भूखण्ड़ आवंटन हेतु कुल 5257 आॅनलाईन आवेदन (म्ॅै रू 1924ए स्प्ळ.1955ए डप्ळ.। रू 821ए डप्ळ.ठ रू 307 – भ्प्ळरू250) प्राप्त हो चुके हैं। माह सितम्बर 2022 मंे लाॅटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *