Header Banner

जी मीडिया से अलग हुए जोनल हेड पाठक

BY — October 11, 2022

अब संभालेंगे नए चैनल की अहम जिम्मेदारी
उदयपुर। ज़ी मीडिया के जोनल हेड देवेंद्र पाठक ने ज़ी मीडिया को अलविदा कह दिया है। पाठक जी मीडिया में राजस्थान से जोनल हेड के पद पर जी नेटवर्क चैनल्स के Sales Revenue का कार्य देख रहे थे। 6 वर्ष पूर्व ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क के Head Sales Marketing पद को छोड़कर जी मीडिया से जुड़े थे।

जानकारी मिली है है कि डॉ पाठक ने राजस्थान के उभरते हुए एवन A1 चैनल में मजबूत स्तंभ के तौर पर जुड़ रहे हैं। उनके A1 मैं शामिल होने की खबर से A1 वन टीम में अच्छा खासा उत्साह है। मीडिया जगत में 20 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले पाठक जी मीडिया से पहले ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क, 94.3 माय एफएम रेडियो, अमर उजाला, आंध्र ज्योति एवं दैनिक भास्कर जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में नेशनल हेड यूनिट हेड स्टेशन हेड जैसे उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं।
शिक्षा मैं इंजीनियरिंग स्नातक बीटेक, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन एवं हाल ही डॉक्टरेट पीएचडी प्राप्त करने वाले पाठक को अपने व्यवहार और सम्बन्धों के दम पर शत प्रतिशत sales revenue टारगेट अचीवमेंट के लिए जाना जाता है। उनकी गिनती कॉर्पोरेट एवं रिटेल जगत में बेहतर रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट देने वाला media solution provider और बेहतर मैनेजमेंट के तौर राजस्थान में की जाती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply