उदयपुर में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन-2022 का आगाज़ आज

BY — November 9, 2022

उदयपुर। उदयपुर में चेस्ट विशेषज्ञों का 24वां चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस नेपकोन का आगाज गुरुवार को होगा। उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज और रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में होने जा रही इस नेपकोन – 2022 की इस बार की थीम “इनकरेज प्रिसिशन मेडिसिन” है जिसका अर्थ है सही जांच करके सही दवा प्रदान करना।

इस प्रकार का सम्मेलन प्रति वर्ष नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशीयन (एनसीसीपी) एवं इन्डीयन चेस्ट सोसायटी (आईसीएस) के तत्वावधान में होता है। इतना बड़ी मेडिकल कांफ्रेंस दक्षिण राजस्थान के इतिहास में पहली बार हो रहा है। इस कांफ्रेंस में देश विदेश से लगभग 2200 श्वास रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे। गुरुवार को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 13 विषयों पर वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा।
14 देशों के विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा : अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस अंतर्गत 60 विदेशी डेलीगेट्स जिनमें 4 महाद्वीपों से 14 देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, एशिया, यूरोप इत्यादि प्रमुख हैं व लगभग 475 नेशनल फैकल्टी इसमें भाग लेंगे। इसमें कुल 2200 संभागी हिस्सा लेंगे। कांफ्रेंस में फेफड़ों की दूरबीन द्वारा जाँच (ब्रोंकोस्कोपी), ऐलर्जी टेस्ट, सी.टी. स्केन, जटिल एम.डी.आर. व एक्स. डी. आर. टी. बी., आई. एल.डी., स्लीप डिसआर्डर आदि प्रमुख है। इन वर्कशॉप में प्रतिभागी डॉक्टर्स को हैंड्स-ऑन-ट्रेनिंग भी दी जायेगी। कांफ्रेंस का उद्घाटन सत्र गुरुवार सायं 7 बजे से 8.30 बजे गीतांजली मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। इसमें राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के कुलपति डॉ.राजीव जैन, राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज़ जयपुर के कुलपति डा. सुधीर भण्डारी एवं मोहनलाल सुखाडि़या यूनिवर्सिटी उदयपुर के कुलपति प्रो.आई. वी. त्रिवेदी विशिष्ठ अतिथि होंगे और एनसीसीपी के अध्यक्ष डॉ.राकेश भार्गव, सचिव डॉ.एस.एन.गॉड, आईसीएस के अध्यक्ष डॉ.डी.जे.रॉय, सचिव डॉ.राजेश स्वर्णकार व साइंटिफिक कमेटी के अध्यक्ष डॉ.एस.के.कटियार आदि भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र में देश के चुनिंदा वक्ष रोग विशेषज्ञों को विभिन्न अवार्ड्स के साथ से सम्मानित किया जाएगा।
400 व्याख्यान व 980 शोध पत्र की होगी प्रस्तुति:
इस कॉन्फ्रेंस के तहत 11 व 12 नवंबर प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक व 13 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक विभिन्न वैज्ञानिक सत्र गीतांजली मेडिकल कॉलेज मे 11 कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किये जायेंगे। इन वैज्ञानिक सत्रों में लगभग 400 व्याख्यान (लेक्चर) व 980 अनुसंधान पत्र (रिसर्च पेपर) पढ़े जायेंगे।
इस कांफ्रेंस में देश विदेश से ख्याति प्राप्त चेस्ट विशेषज्ञ भाग लेंगे। कांफ्रेंस का आयोजन गठित समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति में संरक्षक डॉ. लाखन पोसवाल आदि प्रमुख हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *