पेसिफिक एमबीए के 16 छात्रों का फिनकेयर स्मॉल फाईनेन्स बैंक में प्लेसमेन्ट

BY — November 24, 2022

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के 16 छात्रों का फिनकेयर स्मॉल फाइनेन्स बैंक में चयन हुआ है। इसमें उर्वशी पुजारी, प्रांजल माहेश्वरी, मोनिका दाधीच, राहुल कुमार शर्मा, मुकेश स्वान्सा, जय सिंघटवाडिया, शालिन पुजारी, गगनदीप सिंह, प्रतिक शर्मा, निलेश तोतला, मानसिंह रावत, मोनल बदाया, भव्या जैन, विशाल भोई, हर्षवर्धन शर्मा, सलोम मैसी छात्रों का मैनेजर रूरल माइक्रो लॉन्स पद पर चयनित हुए।

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट की डीन. प्रो. महिमा बिड़ला ने बताया कि पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्लेसमेन्ट सेल के सतत् प्रयासों से पेसिफिक के छात्र-छात्राओं का प्लेसमेन्ट भारत की श्रेष्ठ कम्पनियों में होता रहा है।
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के हेड ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट डा. नरेन्द्र सिंह चावड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि एम.बी.ए. के बेच 2022-23 में द्वितीय वर्ष के छात्रों हेतु प्लेसमेन्ट कि प्रक्रिया में अभी अनेक प्रतिष्ठित कम्पनियों ने पेसिफिक फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में केंपस इंटरव्यू के लिए आ चुकि है। और 35 से अधिक छात्रों का प्लेसमेन्ट हो चुका है। जिसमें निम्न कम्पनियों आईसीआईसीआई बैंक, एक्सीस बैंक, कार्वी, रिलायंस जिओ, जेमिनी कोर्प, आईटीसी, अस्ट्रल पाईप, अलीबाबा, वैभव निधि, फ्लीट गार्ड आदि शामिल होने आ रही हैं और इनमें से अनेक कंपनियों में विभिन्न पदों हेतु पेसिफिक विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्राप्त होने जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply