Header Banner

पेसिफिक में इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट

BY — November 25, 2022

पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज द्वारा आयोजित पेसिफिक विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में 12 महाविद्यालयों और महिला वर्ग में 8 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस के निदेशक डॉ. दिलेन्‍द्र हिरण ने सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना की शपथ दिलाते हुए की। प्राचार्य डॉ. अनुराग मेहता ने प्रतियोगिता के प्रारुप तथा नियमों के बारे में खिलाड्यिों को जानकारी दी।

महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने विज्ञान महाविद्यालय को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वही पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज ने लॉ और इंजीनियरिंग कॉलेज को हराकर दूसरा सेमीफाइनल जीता। महिला फाइनल मुकाबले में फिजिकल एजुकेशन की कंचन जांगिड़ ने मोक्षा ठाकुर को बड़े अंतर से हराया वहीं डबल्स मुकाबले में कंचन और संगीता की जोड़ी ने 21-10 के अंतर से जीतते हुए पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन को खिताब दिलाया।
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में पेसिफिक कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट ने पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलोजी को तथा फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने पीआईबीएस को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में फिजिकल एजुकेशन के शिशुपाल बिश्‍नोई ने होटल मैनेजमेंट के अमन शेख को 21-7 के अंतर से हराकर प्रशंसकों को खुश कर दिया। वहीं डबल्स मुकाबले में दृष्‍टांत चौधरी और पियुष मीणा ने होटल मैनेजमेंट के युवराज और हिमांक को बड़े अंतर से हराते हुए पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन को दोहरी खिताबी जीत दिलाई।
समापन समारोह में सभी विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफीज वितरित की गई। इस अवसर पर प्रो. अनुराग मेहता, खेल अधिकारी चंद्रेश सोनी, डॉ. मनोज दाधीच, डॉ. पारस टांक, एस.एस. भाटी, रोहित दवे, राजेश लोहार, नम्रता साखेदकर, विकास सुथार और निलीमा बजाज मौजूद थे। उन्होंने विद्यार्थियों को सच्ची खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी तथा उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि यहीं से बेस्ट खिलाड़ियों का चयन होगा जो कि वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पेसिफिक युनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply