जिले भर में राजस्थान बजट के सीधे प्रसारण की व्यवस्थाएं

BY — February 8, 2023

10 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रस्तुत करेंगे बजट,
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 10 फरवरी को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बचत, राहत और बढ़त- की थीम पर प्रस्तुत किए जाने वाले इस बजट के प्रति उदयपुर जिले में भी अपूर्व उत्साह है।

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इस बार युवाओं और महिलाओं को समर्पित होगा और मुख्यमंत्री द्वारा इस बार के बजट को- बचत, राहत और बढ़त- की थीम दी है। उदयपुर जिले में भी राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस थीम का प्रचार किया जा रहा है और जिलेभर में इसके प्रसारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर नगर निगम के सुखाडि़या रंगमंच पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है वहीं ग्राम पंचायत स्तर तक बजट के सीधे प्रसारण के लिए अधिकारियों को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले इस बजट के सीधे प्रसारण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का लाभ उठावें।
सुखाड़िया रंगमंच पर 1 हजार से अधिक लोग देखेंगे सीधा प्रसारण:
जिला परिषद एसीईओ विनय पाठक ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर बड़ी एलईडी वॉल लगवाते हुए इसके प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम सभागार में एक हजार से अधिक लोगों द्वारा इस सीधे प्रसारण को देखा जाएगा। इसके लिए राजीविका तथा एनयूएलएम की महिलाओं, प्रगतिशील कृषकों के साथ नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से युवाओं तथा जिला परिषद सदस्य व नगर निगम उदयपुर के सभी पार्षदों, प्रबुद्धजनों व अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पंचायत समिति स्तर पर विडियो कांफ्रेंसिंग कक्षों में प्रसारण किया जाएगा जहां पर पंचायत समिति सदस्यों, युवाओं व महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर पर ईमित्र प्लस मशीनों, लेपटॉप, कंप्यूटर व टीवी इत्यादि के माध्यम से सीधे प्रसारण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *