Header Banner

पेसिफिक स्कूल ऑफ डिजाईन में जूट मेक्रमे पर कार्यशाला

BY — February 13, 2023

पेसिफिक स्कूल ऑफ डिजाइन में जूट मेक्रमे पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें शिल्पकार सीमा कंठालिया ने पेसिफिक यूनिवर्सिटी देबारी के छात्रों को विभिन्न तकनीकी से जूट मेक्रमे के विभिन्न उत्पाद बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया व वर्तमान समय में जूट मेक्रमे के महत्व से अवगत कराया।

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पॉलिथिन बेग्स इत्यादि के स्थान पर जूट उत्पादों का एक महत्वपूर्ण स्थान है तथा जूट मेक्रमे कला से उत्पाद तैयार कर आजिविका का एक माध्यम बन सकता हैं। जिसे प्रतिभागियों द्वारा सक्रीय भाग लेकर बडी रुचि से समझा गया।
कार्यशाला में पेसिफिक स्कूल ऑफ डिजाइन विभागाध्यक्ष गुंजन शर्मा ने इन्टिरियर डिजाईन, फेशन डिजाईन एवं टेक्सटाईल डिजाईन के विभिन्न पाठ्यक्रमों से छात्रों को अवगत कराया कि आने वाले समय में डिजाइन पाठ्यक्रमों का महत्व रोजगार के लिये एक प्रमुख साधन होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply