Wed, September 23, 2026
Header Banner

केंद्रीय मंत्री शेखावत पहुंचे उदयपुर

BY — February 15, 2023

भाजपा नेताओं से की मुलाकात

उदयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को एक निजी विवाह समारोह में पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि विधायक गुलाबचंद कटारिया के असम के राज्यपाल नियुक्त होने के बाद मेवाड़ और उदयपुर की राजनीति में काफी हलचल होने लगी है। शेखावत ने भाजपा नेता तुषार मेहता, गजपाल सिंह राठौड़ आदि से मुलाकात कर जानकारी ली। शेखावत लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ से भी मिले।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply