मिराज ग्रुप पर आयकर छापा

BY — February 21, 2023

उदयपुर। नाथद्वारा के मिराज ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। बताया गया कि मुंबई की आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई एक साथ 20 स्थानों पर की गई बताते हैं। कार्रवाई में करोड़ों की अघोषित आय की जानकारी सामने आने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि मिराज ग्रुप का काम एफएमसीजी, पाईप, स्टेशनरी रियल स्टेट, एंटरटेनमेंट, फिल्म प्रोडक्शन, डिजीटल, रिटेल सेक्टर और तम्बाकू में खासा योगदान है।

उल्लेखनीय है कि मिराज ग्रुप के संस्थापक मदनलाल पालीवाल धर्मप्रेमी हैं और मुरारी बापू की कथा का आयोजन करवाते रहे हैं। चार महीने पूर्व ही नाथद्वारा में विश्वास स्वरूपम नाम से भगवान शिव की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था। उस समय भी मुरारी बापू की रामकथा का आयोजन हुआ था। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में भी ग्रुप पर आयकर छापा पड़ा था। वहीं गत वर्ष जीएसटी की चोरी के मामले में भी ग्रुप पर कार्रवाई हुई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply