स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

BY — March 30, 2023

मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग की बदली तकदीर
उदयपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर लाभार्थी उत्सव नगर निगम के मोहनलाल सुखाडि़या रंगमंच पर मनाया गया। जिले के 65 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान कर लाभान्वित किया। वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने लाभार्थियों को स्कूटी की चाबियां सौंपी और हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मांधाता सिंह राणावत ने लाभार्थियों को योजना की जानकारी दी।

योजनाओं के कारण मॉडल स्टेट बना राजस्थान : पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान आज देशभर में मॉडल स्टेट बन चुका है। वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य संरक्षण की ढाल बताया और इससे अब 25 लाख रुपयों तक की चिकित्सा सुविधा प्राप्त होने की बात कही। इस दौरान राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने राज्य सरकार की योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभांवित कराने के लिए सबको आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम दौरान संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा, गांधी दर्शन समिति जिला संयोजक पंकज शर्मा, समाजसेवी गोपालकृष्ण शर्मा, लालसिंह झाला, पार्षद गिरीश भारती, विनोद जैन, सुधीर जोशी, अतिरिक्त आयुक्त अंजलि राजोरिया, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, एडीएम ओपी बुनकर, डीएसओ नरेश बुनकर सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत उद्बोधन सीएमएचओ डॉ. शंकरलाल बामनिया ने दिया जबकि आभार प्रदर्शन सीएमएचओ ग्रामीण कांतिलाल पलात ने किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चिरंजीवी योजना के लाभार्थी पहुंचे और बताया कि किस तरह उन्हें इस योजना ने जीवनदान दिया है।
बड़गांव ब्लॉक मुख्यालय पर भी हुआ आयोजन:
बड़गांव ब्लॉक मुख्यालय पर विडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फ्लेगशिप योजनाआंे यथा चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा एवं चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना मे बढत, 30 हजार छात्राओं को सालाना स्कूटी, फ्री राशन, इन्दिरा रसोई योजना के तहत सिर्फ 8 रूपये में भोजन, किसानांे को 2000 यूनिट बिजली फ्री, प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन फ्री, 1000 रुपये प्रति माह न्यूनतम पेंशन, महिलाओं का रोडवेज किराया आधा, हर घर 100 यूनिट बिजली फ्री, सिर्फ 500 रुपये में 76 लाख परिवारांे के लिये गैस सिलेंडर आदि की जानकारी लाभार्थियों को दी गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *