Header Banner

बिपरजॉय ने किया मौसम सुहाना

BY — June 18, 2023

उदयपुर। अरब सागर से उठा तूफान ‘बिपरजॉय‘ कहीं बिफर गया तो कहीं मौसम को सुहाना कर गया। उदयपुर में गत दो दिन से लगातार रिमझिम के कारण मौसम सुहाना हो गया।

यकायक घरों में रसोई का मीनू बदल गया वहीं बाजारों में भी सुस्ती दिखाई पड़ रही है। रविवार को बहुत ही बढ़िया मौसम के कारण लोग आसपास के पिकनिक स्थलों पर उमड़ पड़े वहीं शहर की जान फतहसागर पर दिन भर रेलमपेल चलती रही। कभी रिमझिम और कभी रूक रही बारिश में लोगों ने खूब आनंद लिया।
राजसमंद जिले की गोमती नदी में पानी की अच्छी आवक शुरू हो गई वहीं कैचमेंट एरिया में पानी की आवक से पिछोला में भी पानी की आवक हो रही है।


admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply