पेसिफिक एवं एचडीएफसी बैंक द्वारा संयुक्त पौधरोपण

BY — July 12, 2023

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में प्लांटेशन डे के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया। पौधरोपण में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों तथा एचडीएफसी बैंक की पल्का शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रोफेसर केके दवे एवं डीन पीजी प्रो. हेमंत कोठारी की मौजूदगी के साथ समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की तरफ से वन संरक्षण और पौधरोपण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए किया गया।

विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम के तहत पौधारोपण के महत्व और वन्य जीव संरक्षण में छात्रों की भूमिका के बारे में बातचीत की और इसके बाद शिक्षकों ने छात्रों को पौधारोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के लाभों के बारे में शिक्षा दी। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों के बारे में जागरूक कराने के लिए उदाहरण दिए और वृक्ष कैसे लगाए जाए और किस प्रकार इनकी देखभाल की जानी चाहिए उसके तरीकों पर चर्चा की गई। वृक्षारोपण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्राथमिकता से पेड़ पौधों की देखभाल, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता शामिल थी।
यह पौधारोपण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। छात्रों वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की महत्वता को समझने के साथ-साथ अपने आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा में भी अपना सक्रिय हिस्सा लेने के लिए प्रेरित हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *