• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जिंक कौशल केन्द्र वरदान

admin by admin
July 14, 2023
in Featured
0
ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जिंक कौशल केन्द्र वरदान
88
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक के इन कौशल कंेद्रों से प्रशिक्षित 5248 ग्रामीण युवाओं में से 4350 आत्म निर्भर
बधिर होने के कारण, वंदना को अक्सर बाधाओं और सीमित अवसरों का सामना करना पड़ता था। वह करियर जो उन्हें आत्मनिर्भर बना सके, किसी सपने से कम नहीं था। जिंक कौशल केंद्र, देबारी में शामिल होने पर, उन्होंने न केवल कौशल सीखा और हासिल किया, बल्कि दुनिया का सामना करने और सम्मान का जीवन जीने का आत्मविश्वास भी हासिल किया। प्रशिक्षकों को प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने और व्यावहारिक और कक्षा सत्रों के माध्यम से उनकी समग्र शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, वंदना अब एक जाने माने फैशन आउटलेट में काम कर रही है, और वह अपनी सफलता का श्रेय जिंक कौशल संस्थान और बधिर व्यक्तियों को सशक्त बनाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता को देती है।

कायड़, अजमेंर के निवासी लक्ष्य कुमावत पर अपने परिवार की जिम्मेदारी आने और नियमित रोजगार के अभाव में आजीविका चलाना मुश्किल हो गया था। अपने दोस्त की सलाह के बाद, उन्होंने जिंक कौशल केंद्र, कायड में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन का कोर्स करने का फैसला लिया। प्रशिक्षण पूर्ण कर नया कौशल प्राप्त कर, उन्होंने सफलतापूर्वक स्व-उद्यमिता की शुरूआत की। एक घरेलू इलेक्ट्रीशियन के रूप में शुरुआत कर, नियमित फिटिंग और मरम्मत का काम किया और इसके अलावा, सोशल मीडिया के जरिये उन्हें, उन्हें वारंटी अवधि की सेवाओं की आवश्यकता वाली कंपनियों से पूछताछ प्राप्त होने लगी। धीरे-धीरे आय लगभग 25 से 30 हजार प्रति माह हो गई। लक्ष्य अपनी इस सफल परिवर्तन यात्रा का श्रेय हिंदुस्तान जिंक और जिंक कौशल के प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग को देते हैं।
इनकी तरह ही हिन्दुस्तान जिं़क कौशल केन्द्र से जुड़कर हिन्दुस्तान जिंक के 5 जिलों उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाडा और अजमेंर के 5 हजार से अधिक ग्रामीण और शहरी युवा अपने सपनों को साकार करने की ओर अग्रसर है।
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा हमेशा से अपने परिचालन इकाईयों के आस पास के क्षेत्र के समुदाय का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण प्राथमिकता में रहा है। जिसके लिए विभिन्न परियोजनाओं का संचालन शिक्षा, स्वास्थ्य और आवश्यकता आधारित कार्यक्रमों के अनुकूल किया जा रहा है। जिम्मेदार उद्योग के रूप में सीएसआर के तहत् हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा विशेष रूप से स्थानीय ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडने के लिए जिं़क कौशल केंद्र द्वारा उनके भविष्य को सुदृढ़ करने हेतु प्रयास किये जा रहे है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के कंपनी के प्रयासों से करीब 5248 से अधिक युवाओं को कौशल विकास से जोडने और उनमें से 4350 से अधिक के रोजगार एवं उद्यमी के रूप में कार्यरत होने से सफलता की ओर अग्रसर होते नजर आते है।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में बेराजगारी का मुख्य कारण युवाओं में कौशल की कमी है। इसे दूर करने के लिये हिंदुस्तान जिंक ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन, टाटा स्ट्राइव और वेदांता फाउंडेशन के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में हिन्दुस्तान जिं़क के कौशल विकास कार्यक्रमों संचालित किया है। ये संगठन स्थानीय युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों के साथ-साथ युवाओं की रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों की पहचान कर भौगोलिक क्षेत्रों में मूल्यांकन सर्वेक्षणों के अनुसार कार्यक्रम क शुरुआत करते है। जिंक कौशल केंद्रों में यह महत्वपूर्ण है कि युवा स्वयं किस पाठ्यक्रम या क्षेत्र मंे रूचिकर है। वर्ष 2019-20 में स्थापित दरीबा और आगुचा के बाद अब ये कौशल केंद्र जावर, देबारी, कायड़, चंदेरिया और पंतनगर में भी संचालित है।

केंद्र में नामांकित अधिकांश प्रशिक्षु नियमित शिक्षा का हिस्सा नहीं हैं। वे ज्यादातर ड्रॉपआउट हैं, इसलिए, संस्थान उन्हें सॉफ्ट स्किल, जीवन कौशल और आईटी कौशल के साथ-साथ उन्हें रोजगार योग्य बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल प्रदान करता है। इन केंद्रो में युवाओं को जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, माइक्रोफाइनेंस एक्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट, फूड एण्ड बेवरेज सेवाएं, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट, बीएफएसआई-बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, ऑटो सेल्स कंसल्टेंट जैसे पदों के लिये प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
यदि प्रशिक्षण की बात की जाए तो 400 घंटे के सहायक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में मुख्य इलेक्ट्रीशियन की सहायता के लिए प्रशिक्षण कर्मियों को शामिल किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिकल बेसिक्स, इलेक्ट्रिकल टूल्स हैंडलिंग, सिंगल और ट्रिपल फेज वायरिंग और ट्रबल शूटिंग का अध्ययन शामिल है। इसी प्रकार जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में रोगी की देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण, नर्स की सहायता , स्वच्छ अस्पताल के वातावरण को बनाए रखना आदि शामिल है। अर्नआम्ड सुरक्षा गार्ड की निजी गार्ड ट्रेनिंग, आपातकालीन बचाव, सीसीटीवी निगरानी, प्राथमिक चिकित्सा और अग्नि आपात से जुड़े 270 घंटे कठोर प्रशिक्षण दिया जाता है। माइक्रोफाइनेंस कार्यकारी प्रशिक्षण बैंकिंग, वित्त, बीमा और अन्य वित्तीय संस्थानों जैसे स्वयं सहायता समूह में कार्य की जानकारी देता है। डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रशिक्षण विस्तृत बुनियादी और अग्रिम कंप्यूटर ज्ञान, एमआईएस हैंडलिंग, प्रलेखन आदि प्रदान करता है। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ट्रेड में टेली मार्केटिंग,टेली कम्युनिकेशन में प्रशिक्षण कार्मिक, बातचीत कौशल, ग्राहक संबंध प्रबंधन आदि शामिल हैं। रिटेल सेल्स एसोसिएट ट्रेड में मार्केटिंग सेल्स, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट आदि में प्रशिक्षण कर्मियों को शामिल किया जाता है।
इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षुओं को अंग्रेजी, कंप्यूटर और जीवन कौशल में भी प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को कंपनी के एक्सपोजर विजिट, जॉब ट्रेनिंग, गेस्ट लेक्चर, प्रोजेक्ट्स आदि से संपूर्ण कार्यप्रणाली से अवगत किया जाता है। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद, उन्हें रोजगार से जोड़ने में हर संभव सहायता दी जाती है, साथ ही इस प्लेसमेंट के उपरांत अनुगमन कर दो वर्षो तक उन्हें परामर्श एवं सहायता भी प्रदान की जाती है।
युवाओं को कुशल बनाने के लिये सुविधाओं से लैस है कौशल केंद्र
प्रशिक्षण, निश्चित रूप से, परियोजना का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू है और यही कारण है कि हिन्दुस्तान जिं़क उपयोग की जाने वाली सामग्री, प्रस्तावित बुनियादी ढांचे आदि सहित प्रशिक्षण की सुविधाओं पर पूरा ध्यान देता है। जिंक कौशल केंद्र प्रयोगशालाओं, आईटी और सॉफ्टवेयर के साथ ही सुरक्षा गैलरी और पुस्तकालय के साथ कौशल कक्षाओं से लैस हैं। केंद्रों में अनुभवी और योग्य प्रशिक्षकों की एक टीम, गेस्ट फेकल्टी, एक्सपोजर टूर महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है, अर्थात् पूर्व-प्रशिक्षण, प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के उपरान्त। पूर्व-प्रशिक्षण प्रक्रिया में कौशल आवश्यकताओं का मूल्यांकन, करियर परामर्श, आदि शामिल हैं, जबकि प्रशिक्षण प्रक्रिया में व्यापार और सॉफ्ट कौशल विकास सत्र और अन्य जानकारी के साथ ही रोजगार प्रशिक्षण शामिल है। प्रक्रिया का अंतिम चरण पोस्ट-ट्रेनिंग है जिसमें जॉब फेयर, मेंटरिंग और सपोर्ट, रिफ्रेशर ट्रेनिंग, प्लेसमेंट आदि शामिल हैं। जिंक कौशल केंद्र प्रशिक्षुओं को डोमिनोज, मुथूट फाइनेंस, पैंटालून, मारुति सुजुकी, स्पेक्ट्रम रिजॉर्ट, एक्सिस बैंक, एयरटेल, क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, रमाडा रिसोर्ट एण्ड स्पाॅ आदि जैसी कंपनियों में सुरक्षित प्लेसमेंट में मदद करते हैं।
हिंदुस्तान जिंक, जिम्मेदार कार्पोरेट के रूप में शीर्ष 15 सीएसआर मद में श्रेष्ठ कार्य करने वालों उद्योगों में से एक है अब तक राजस्थान एवं उत्तराखंड के 237 गावों में 1.7 मिलियन लोग लाभान्वित हुए है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredhindustan zinc kaushal kendraudaipur hzlzinc kaushal kendra udaipur hind zincZinc Skill Center boon in making rural youth self-reliantzkk udaipurग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बना उज्जवल भविष्य साकार कर रहे जिंक कौशल केंद्र
Share35Tweet22Send
Previous Post

राजस्थान ने रख दी बेहतर भारत की बुनियाद : प्रो. गौरव

Next Post

पेसिफिक के कॉन्पिटिटिव एग्जामिनेशन सेल का शुभारंभ

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post
पेसिफिक के कॉन्पिटिटिव एग्जामिनेशन सेल का शुभारंभ

पेसिफिक के कॉन्पिटिटिव एग्जामिनेशन सेल का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

July 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun   Aug »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?