हरियाली फाउंडेशन का पौधारोपण अभियान एवं सम्मान समारोह

BY — July 23, 2023

उदयपुर। हरियाली फाउंडेशन की ओर से रविवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीजे कुलदीप शर्मा, उदयपुर ग्रामीण विधायक ग्रामीण फूलसिंह मीणा एवं भाजपा नेता तख्त सिंह थे। समारोह में अतिथियों का फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने तिलक ऊपर ना एवं पौधा प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर एडीजे कुलदीप शर्मा ने कहा कि हरियाली फाउंडेशन 2008 से पौधारोपण अभियान चला रहा है जो कि अपने आप में एक बहुत ही बड़ी बात है। आजकल शहर बढ़ते जा रहे हैं और जंगल खत्म होते जा रहे हैं। ऐसे में हम सभी के सामने पर्यावरण का संकट उत्पन्न हो रहा है। इसी वजह से जंगली जीव जैसे पैंथर आदि आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। हमें फिर से जंगलों को आबाद करने की आवश्यकता है। जंगल आबाद हो गए तो हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित और संरक्षित रहेगा। इसी के साथ ही हरियाली फाउंडेशन का एक और नेक कार्य बहुत ही सराहनीय है वह यह है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करा रहा है। वर्तमान में उनके पास दो एंबुलेंस है और आशा करते हैं तीसरी एंबुलेंस कि सेवा यह शीघ्र ह प्रारंभ कर देंगे।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि पौधारोपण आज की सबसे महत्ती आवश्यकता है। हमें पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना और उन्हें संरक्षित करना चाहिए। हरियाली फाउंडेशन का यह कार्य वास्तव में बहुत बड़ी महान सेवा है। उन्होंने फाउंडेशन को आश्वासन दिया कि आपके इस नेक कार्य में जब भी कोई आवश्यकता हो वह हर वक्त उपलब्ध रहेंगे। निशुल्क एंबुलेंस सेवा के बारे में उन्होंने कहा यह मानव सेवा के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य है। यह कार्य अनवरत चलता रहे ऐसी उन्होंने शुभकामनाएं दी। समारोह में कई पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान किया गया।
समारोह के पश्चात डीजे कुलदीप शर्मा एवं ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने 100 फीट रोड पर एक-एक पौधा रोप कर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान हरियाली फाउंडेशन के कैलाश, दिलीप वैष्णव, तेजपाल, जगदीश ने बताया कि हरियाली फाउंडेशन 2008 से पौधारोपण अभियान चला रहा है। अभी 2022 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के 3500 पौधे लगाए जा चुके हैं। सभी पौधों का रखरखाव हरियाली फाउंडेशन की ओर से ही किया जाता है। गर्मी के दिनों में रविवार को 6 टैंकरों से विभिन्न जगहों पर जाकर पौधों को पानी पिलाया जाता है। अभी तक जो 3500 पौधे लगाए गए हैं वह आज वृक्ष का रूप ले चुके हैं। फाउंडेशन पौधारोपण के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से कमजोर व्यक्तियों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि शहर से 100 किलोमीटर तक के दायरे में ऐसी निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराते हैं। निशुल्क एंबुलेंस सेवा 108 एंबुलेंस की तर्ज पर उपलब्ध कराई जाती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *