• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

एमबी हॉस्पिटल में अब अन्य राज्यों के सैन्य जवानों का भी निशुल्क उपचार

admin by admin
August 16, 2023
in Featured
0
एमबी हॉस्पिटल में अब अन्य राज्यों के सैन्य जवानों का भी निशुल्क उपचार
75
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

विकसित होगा डिजिटल पार्किंग सिस्टमराजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की साधारण सभा में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय
उदयपुर। रविन्द्रनाथ टैगोर आर्युविज्ञान महाविद्यालय उदयपुर से संबद्ध अस्पतालों की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी कीसालाना साधारण सभा बैठक बुधवार को आरएनटी सभागार में संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टीएडी आयुक्त ताराचंद मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, सीईओ स्मार्टसिटी अपर्णा गुप्ता, नगर निगम महापौर गोविन्द टांक, वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र शक्तावत आदि की मौजूदगी में संभाग के सबसे बड़े महाराणा भूपाल अस्पताल सहित आरएनटी से संबद्ध सभी छह अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न उपकरण खरीदने सहित अन्य कार्यों के प्रस्तावों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। साथ ही अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डिजिटल पार्किंग सिस्टम बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रारंभ में आरएनटी प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ विपिन माथुर, एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ आर एल सुमन सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ माथुर ने अवगत कराया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अस्पताल को 140.40 करोड़ की आय हुई है। साथ ही उन्होंने अस्पतालों में जरूरी संसाधनों की ओर से भी ध्यान आकर्षित किया। संबंधित अस्पतालों के प्रभारी अधिकारियों ने गत बैठक कार्यवाही पालना विवरण पटल पर रखे। संभागीय आयुक्त भट्ट ने कार्यों की प्रगति संबंधी जानकारी ली।
पार्किंग समस्या का होगा स्थायी समाधान : बैठक में एमबी अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों और सोसायटी सदस्यों ने भी विचार व्यक्त किए। संभागीय आयुक्त भट्ट ने डिजिटल पार्किंग सिस्टम के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके तहत अस्पताल परिसर के छह प्रवेश द्वारों को स्टाफ एंट्री, एम्बुलेंस एंट्री, सामान्य प्रवेश एवं निकासी, केवल प्रवेश अथवा केवल निकासी जैसे वर्गीकरण के साथ आरक्षित करने, डिजिटल पार्किंग व्यवस्था करने, निःशुल्क पार्किंग के साथ ही शत प्रतिशत वाहनों को टोकन जारी करने, बिना टोकन किसी भी वाहन को अस्पताल परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दिए जाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं रहेंगी। इससे पार्किंग की समस्या हल होने के साथ ही अस्पताल परिसर से वाहन चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगेगा। संभागीय आयुक्त ने कहा कि अस्पताल परिसर के अंदर सिर्फ और सिर्फ स्टॉफ एवं मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों का ही प्रवेश होना चाहिए। बाहरी पार्किंग को बंद कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
अब अन्य राज्यों के सैन्य जवानों का भी निःशुल्क उपचार : बैठक में महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील निर्णय लिया गया। इसके तहत अब सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल में अन्य राज्यों के सेना/आर्मी/ पैरामिलिट्री स्टाफ को भी निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। इसका व्यय आरएमआरएस से व्यय किया जाएगा। आरएनटी प्राचार्य डॉ. माथुर ने कहा कि राजस्थान के सेना, आर्मी स्टॉफ को तो चिंरजीवी योजना में निःशुल्क उपचार सुविधा मिल जाती है, लेकिन बाहरी राज्यों के जवानों को नहीं मिल पाती। इस पर संभागीय आयुक्त भट्ट ने कहा कि सेना के जवान किसी एक क्षेत्र के नहीं, पूरे देश के हैं। उन्हें निःशुल्क उपचार मिलना ही चाहिए। इस पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों और अधिकारियों ने एक स्वर में सहमति दी।
बाय एण्ड बेक पॉलिसी से खरीदें जाएं उपकरण
संभागीय आयुक्त भट्ट ने अस्पतालों में उपकरण खरीद के प्रस्तावों पर प्रत्येक उपकरण की उपयोगिता पर सवाल-जवाब किए। साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जो भी नए उपकरण खरीदें जाएं, वह बाय एण्ड बेक की पॉलिसी से खरीदें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई उपकरण खराब हो गया हो अथवा आउट डेटेड हो तो उसके बदले नया खरीदते समय यथासंभव टेण्डर में पुराने मशीन को देने तथा उसके बदले रेट में डिस्काउंट लेने पर ध्यान दिया जाए।
इन प्रमुख प्रस्तावों का अनुमोदन
एमबी अस्पताल के रेडियोडाईग्नोसिस विभाग में डिजिटल एक्स-रे मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन के लिए 150 लाख रूपए, बाल चिकित्सालय के लिए 4.4 करोड़ की लागत से उपकरण क्रय करने, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 40 लाख रूपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने, 21.80 लाख की लागत से ईटीपी/एसटीवी प्लांट बनाने, न्यूरोलॉजी विभाग में 50 लाख की लागत से वीडियो ईईजी मशीन तथा एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन की व्यवस्था, कार्डियोलॉजी विंग में 54 लाख की लागत से एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन एवं दो हॉल्टर मोनिटरिंग सिस्टम, गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग में 70 लाख की लागत से हाई जिलोलूशन मेनोमिटरी मशीन, 32 लाख की लागत से ईएचएल सिस्टम तथा 45 लाख की लागत से सी-आर्म मशीन क्रय करना, सीटीवीएस विभाग में 54 लाख की लागत से उपकरण क्रय करना, पन्नाधाय महिला चिकित्सालय में 50-50 लाख की 16 एफडीआर कराना, 85 लाख रूपए की लागत से उपकरण खरीदी, टीबी अस्पताल बड़ी में सोलर रोड लाईटस् लगवाने तथा स्व श्री खेमराज कटारा सेटेलाइट हॉस्पीटल हिरण मगरी एवं सेटेलाइट हॉस्पीटल अंबामाता के भी विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा भी नियमित कार्यों, साफ सफाई, वॉश एरिया विकास, एजेंसी के माध्यम से मानव संसाधन नियोजन आदि से जुडे़ प्रस्तावों का भी अनुमोदन हुआ।
यह भी रहे मौजूद : बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक जुल्फिकार अहमद काजी, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजीव द्विवेदी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सदस्य सीमा पंचौली, स्वयंभू शर्मा, पंकज शर्मा, डॉ सुशीला खोईवाल, डॉ राहुल जैन, डॉ मनोज आर्य, डॉ आसित मित्तल, डॉ सुनील गोखरू, डॉ मुकेश बड़जात्या, डॉ सुधा गांधी सहित सभी अस्पतालों की आरएमआरएस के मनोनीत सदस्य, चिकित्साधिकारी, विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Digital parking system will be developedFeaturedmb hospital rnt udaipurnow digital parking system devlope at mb hospitaludaipur rnt medical college mb hospitalविकसित होगा डिजिटल पार्किंग सिस्टम
Share30Tweet19Send
Previous Post

निजी संस्थाओं में धूमधाम से मनाया आजादी का महोत्सव

Next Post

पेसिफिक में स्कूल ऑफ डिजाईन का उदघाटन

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
पेसिफिक में स्कूल ऑफ डिजाईन का उदघाटन

पेसिफिक में स्कूल ऑफ डिजाईन का उदघाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

August 2023
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jul   Sep »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?