पेसिफिक में स्कूल ऑफ डिजाईन का उदघाटन

BY — August 17, 2023

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में नए प्रभाग स्कूल ऑफ डिजाईन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. केके दवे, वाइस चांसलर, प्रो. हेमन्त कोठारी, पीजी डीन व विभाग प्रमुख गुंजन शर्मा, नए प्रवेश विद्यार्थी व अन्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के दीप.प्रज्जवलन से किया गया।

विभाग प्रमुख गुंजन शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए वर्तमान समय में डिजाईन की उपयोगिता, संभावना व पाठ्यकम की जानकारी दी । मुख्य अतिथि प्रो. केके दवे व प्रोण् हेमंत कोठारी ने विद्यार्थियों को कठिन परिक्षण लक्ष्य के प्रति समर्पण रहने हेतु प्रेरणा दी व नव विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण के लिए शुभकामनाए दी । इस विभाग में इन्टीरियर डिजाईन, फैशन डिजाईन एवं टेक्सटाईल डिजाईन की यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रम होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *