बैडमिंटन के शौक ने बना दिया फिल्म अभिनेता

BY — August 19, 2023

उदयपुर के अर्क जैन की लव ऑल फिल्म रिलीज 1 सितम्बर को
उदयपुर। आपका शौक आपको कब कहां ले जाए, ये किसी को पता नहीं। उदयपुर के अर्क जैन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बचपन से बैडमिंटन ख्ॅोलने का शौक रखने वाले अर्क को ऐसे ही फिल्म मिल गई और बॉलीवुड में उनकी कदमताल शुरू हो गई। आगामी 1 सितंबर को रिलीज होने वाली हिन्दी फिल्म लव ऑल बैडमिंटन पर आधरित फिल्म है जिसमें उदयपुर के अर्क जैन लीड रोल में दिखाई देंगे। 18 वर्षीय अर्क बैडमिंटन खिलाडी के तौर पर इस फिल्म में चुने गए थे। बाद में उन्हें अभिनय के गुर सिखाए गए और अब खेल के साथ अभिनय भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है।

फिल्म रिलीज से पहले अर्क ने अपने पिता जसंवत जैन व माता अंजना जैन के साथ पत्रकारों से द गाङॅनिया रेस्टोरेंट् मे बातचीत की और फिल्म के बारे में विस्तार से बताया। अर्क ने बताया कि इस फिल्म में लीड रोल के रुप में केके मेनन हैं। यह फिल्म सात भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड, बांग्ला, उडिया एवं मलयालम में आ रही है। इस फिल्म को एक साथ 700 से अधिक थियेटर्स में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुधांशु शर्मा है। फिल्म की कहानी एक पिता और पुत्र की है। पिता का रोल केके मेनन निभा रहे है जबकि पुत्र के रोल में अर्क जैन नजर आयेंगे।
फिल्म में चयन के प्रश्न पर अर्क ने बताया कि फिल्म के लिए पूरे देश के 10-11 शहरों में दो साल तक प्लेयर्स के ऑडिशन लिये गये जिसमें कुल 200 ऑडिशन हुए थे। इसी में से उन्हें चुना गया। चंडीगढ़, जयपुर, बैंगलोर, मध्यप्रदेश एवं मुंबई सहित 10-11 शहरों में ऑडिशन हुए थे। फिल्म को भोपाल में 45 दिनों तक शूट किया गया और पूरी फिल्म की शूटिंग इसी शहर की है।
अर्क की मां अंजना जैन ने बताया कि अर्क बचपन से ही बैडमिंटन खेल रहा है और उन्हें खुशी है कि अब वह खेल के साथ ही अभिनय की दुनिया में भी हमारा नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए संभव नहीं हो पाता, लेकिन अर्क ने जो किया है उसकी खुद की मेहनत और लगन का भी परिणाम है।
अर्क जैन के बताया कि अभी उसकी शुरुआत है इसलिए वह बैडमिंटन और अभिनय दोनों को महत्व देगा। फिर उसकी भावना के अनुरुप अभिनय के क्षेत्र में काम मिलता है तो वह उसे तवज्जो देगा। उसने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई अवार्ड जीते हैं। उनका चयन भी उस समय हुआ जब उन्होंने जयपुर शहर में आयोजित एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। उस समय फिल्म में चयन के लिए टीम ऑडिशन कर रही थी। उसने भी उसमें भाग लियाए लेकिन उसका चयन होगा यह सपने में भी नहीं सोचा था। इसीलिए घर के लोगोें और दोस्तों को भी नहीं बताया। चयन होने पर जब घर पर फोन आया तब परिजनों को पता चला।
प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म के निर्माता.निर्देशक सुधांशु शर्मा और अभिनेता केके मेनन ने भी ऑनलाइन जुडकर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि अर्क में मेहनत करने की क्षमता है। वह अच्छे खिलाडी के साथ ही एक्टर भी बन सकता है। अर्क में सीखने की ललक है। सुधांशु ने बताया कि उन्होंने अभिनेता को खिलाडी बनाने की बजाए खिलाडी को अभिनेता बनाकर उतारा है और ये इस फिल्म की खासियत है। उन्होंने कहा कि यह अब अर्क को ही तय करना है कि उसे खिलाडी बनना है या अभिनेता। उन्होंने कहा कि हर काम के लिए साधना करनी पडती है और अर्क इस साधना में अब तक सफल हुआ है। आगे इसकी मेहनत और लगन तय करेगी। फिल्म सफल होगी ऐसी सभी ने कामना की है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *