पेसिफिक के डॉ टाक को मिला राष्ट्रीय अवार्ड

BY — October 10, 2023

पेसेफिक विश्वविद्यालय के विज्ञान महाविद्यालय के डॉ पारस टाक सह आचार्य (रसायन शास्त्र) को देश का प्रतिष्ठित प्रो. देशपाण्डे अवार्ड इंदौर के गवर्नमेंट होलकर विज्ञान महाविद्यालय (आदर्श सवशशि – ग्रेड स्थापित-1891) द्वारा आयोजित रास्ट्रीय संगोष्ठी मैं प्रदान किया गया, डॉ पारस टाक को ये पुरस्कार उनके शोध एवम अनुसन्धान के लिए प्रदान किया हैं। डॉ टाक को यह पुरुस्कार देश के आई आई टी के प्रोफेसर के समकक्ष दिया गया हैं।

इस अवसर पर पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. प्रो के के दवे ने डॉ पारस टाक को हार्दिक बधाई दी और कहा की ये विश्व विद्यालय के लिए गोरव का पल हैं, रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने डॉ पारस टाक को शुभकामनाये प्रदान की तथा कहा की ये अवार्ड पेसिफिक विश्वविद्यालय के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को और बढ़ाएगा, प्रो हेमंत कोठारी डीन पी जी स्टडीज पेसिफिक यूनिवर्सिटी ने कहा की विश्व विद्यालय के संकाय सदस्य को राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार मिलना बहुत ख़ुशी की बात हैं, मेरी और से डॉ पारस टाक को हार्दिक बधाई, प्रो सुरेश आमेटा, प्रोफेसर ऑफ़ एमिनांस ने बताया की प्रो देशपांडे मेरे दादा गुरु थे, आपका अवार्ड मिलना मेरे लिए गर्व की बात हैं, , प्रो. दिलेन्द्र हिरन चेयरमैन साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं प्रो रामेश्वर आमेटा अधिष्ठाता विज्ञान महाविद्यालय ने डॉ पारस टाक को हार्दिक बधाई और सुभकामनाये दी । प्रो देश पाण्डेय देश के प्रतिष्ठत रसायनज्ञ रहे आपने कई नोबल विजेताऔ के साथ कार्य किया हैं आपका धेय वाक्य कार्य ही पूजा हैं और आपका धर्म ही विज्ञान रहा हैं |
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी मैं देश के 400 अनुसंधानकर्ताओ ने भाग लिया, इस समारोह मैं देवहि अहिल्या विश्व विद्यालय के कुलपति माननीय प्रो रेनू जैन ने डॉ पारस टाक को पुरस्कार दिया, डॉ पारस टाक ने इस संगोष्ठी मैं अपना अतिथि व्यख्यान प्रस्तुत किया, डॉ पारस टाक को अवार्ड, प्रशस्ति पत्र, शाल -श्रीफल एवं 21000/- की राशि का चेक प्रदान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply