पेसिफिक की प्राची सोनी ने पॉवर लिफ्टिंग में जीता रजत पदक

BY — April 4, 2024

सुनील गोठवाल

उदयपुर। महेश भवन भीलवाडा में आयोजित राजस्थान सीनियर व जूनियर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पेसिफिक विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय की छात्राध्यापिका प्राची सोनी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।

प्रो. हेमंत कोठारी चेयरमेन विश्वविद्यालय क्रीडा मंडल द्वारा प्राची सोनी का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत पंड्या ने बधाई दी और बताया कि इस वर्ष सभी बच्चो ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक हासिल कर के विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उपप्राचार्य डॉ जितेन्द्र सिंह चुण्डावत ने प्राची का उत्साहवर्धन किया और सभी छात्रों को खेल के प्रति अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चंद्रेश सोनी, डॉ नीलम यादव, डॉ गगन व्यास, पुरुषोत्तम सिंह चुण्डावत, गजेन्द्र सिंह, तीरथपाल सिंह आदि संकाय सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply