पीएमसीएच के डॉ.लुहाड़िया आईएबी क्विज में प्रथम

BY — June 24, 2025

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल लुहाड़िया ने एक बार फिर उदयपुर व संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलॉजी (IAB) द्वारा दिल्ली में आयोजित एंडोब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड सर्टिफिकेशन कोर्स के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में डॉ. लुहाड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलॉजी की सेक्रेटरी डॉ. अमिता नेने और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विवेक नांगिया ने सम्मानित किया।

इस प्रतिष्ठित वर्कशॉप में देशभर से आए 200 से अधिक वक्ष एवं क्षय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को एंडोब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड (EBUS) तकनीक में प्रशिक्षित करना था, जो एक अत्याधुनिक नैदानिक प्रक्रिया है। इस तकनीक के माध्यम से ब्रोंकोस्कोपी और अल्ट्रासाउंड की मदद से फेफड़ों एवं उनके आस-पास की ग्रंथियों से सटीक बायोप्सी की जाती है।
यह प्रक्रिया विशेष रूप से टीबी, फेफड़ों के कैंसर एवं ग्रंथि संबंधी रोगों के निदान में बेहद कारगर मानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह कम इनवेसिव होती है और मरीज को जल्दी राहत मिलती है। डॉ. लुहाड़िया की इस सफलता पर चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *