उदयपुर। पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर के पैसिफिक स्कूल ऑफ लॉ के समस्त विधि विद्यार्थियों ने लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न्याय प्रक्रिया के वैकल्पिक माध्यम – लोक अदालत – की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और जाना।

कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. हेमन्त कोठारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोक अदालत की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न केवल न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और शीघ्र बनाती है, बल्कि समाज में आपसी समझ और मेल-मिलाप को भी बढ़ावा देती है। पैसिफिक स्कूल ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ. पुष्पा esgMw ने भी विद्यार्थियों को संक्षिप्त में लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत, वैकल्पिक विवाद निवारण (ADR) की एक महत्वपूर्ण विधि है, जो भारत के न्यायिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक jgk। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किस प्रकार से समझौते के माध्यम से लंबित मामलों का निपटारा किया जाता है।








