Header Banner

पाहेर होटल मैनेजमेंट कॉलेज में विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम

BY — September 29, 2025

उदयपुर। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के पेसिफिक होटल प्रबंधन महाविद्यालय में एक दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस ष्टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशनष् थीम पर जगदीश मंदिर और गणगौर घाट पर मनाया गया।

महाविद्यालय निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस पर महाविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल आनंद का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और धरोहर को संजोने का दायित्व भी है। हमें पर्यावरण और झीलों की स्वच्छता की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित करना होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टूरिज्म एक्सपर्ट एवं होटलियर श्री यशवर्धन जी राणावत रहे जिन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें टूरिज्म को व हमारी विरासत को सहेजना है व झीलों के प्रति भी हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है। पेसिफिक एकेडमी ऑफ़ हॉयर एजूकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर हेमंत कोठारी ने समस्त उदयपुर वासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजक महाविद्यालय की संकाय सदस्य डॉक्टर मेहंदी शर्मा रहींए जिन्होंने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया। यह आयोजन विश्व पर्यटन दिवस के महत्व को उजागर करता है और सस्टेनेबल टूरिज्म के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply