चिकित्सा सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है : राहुल

BY — January 27, 2026

पीएमयू में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
उदयपुर। भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय प्रांगण, पेसिफिक विश्वविद्यालय में में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत गौरव के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर संस्थान में देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ चिकित्सा जगत से जुड़े भविष्य के डॉक्टर्स और विशेषज्ञों ने अपनी कला के माध्यम से देश के प्रति समर्पण व्यक्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र की मजबूती हमारे संस्थानों की कर्तव्यनिष्ठा पर टिकी है। चिकित्सा एक ऐसा पुनीत पेशा है, जिसमें नौकरी के साथ-साथ समाज सेवा और मानवता की रक्षा का सीधा अवसर मिलता है। हमारे विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में एक सजग प्रहरी की भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल, डेन्टल, नर्सिग, फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थैरपी एवं पैरामेडिकल के विघार्थीओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। देशभक्ति के तरानों पर दी गई इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटकों और गीतों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और विविधता में एकता का संदेश प्रसारित किया गया। इस अवसर पर पेसिफिक मेडिकल विश्वविधालय के डॉ. एमएम मंगल,पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. यूएस परिहार ,सीईओ शरद कोठारी सहित सभी कॉलेजों के डीन एवं डॉयरेक्टरो सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
राष्ट्रीय गौरव का किया जयघोष : पेसिफिक विश्वविद्यालय परिसर 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की भावनाओं से सरोबार रहा, यह राष्ट्रीय उत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप प्रेसिडेंट प्रो. बी.पी. शर्मा, वाइस चांसलर प्रो. हेमन्त कोठारी और रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। राष्ट्रध्वज के तिरंगे रंगों से सजा आसमान मानो देश के गौरव की गाथा सुना रहा था। ध्वजारोहण के पश्चात परेड का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन और देशप्रेम का अद्भुत परिचय दिया। अतिथियों ने परेड की सलामी ली। समारोह में शिक्षकों एवं गैरशिक्षणिक कर्मचारियों का उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीआईबीएस, लॉ कॉलेज, पीआईएम और साइंस कॉलेज की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया एवं कार्यक्रम में वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर राष्ट्रीय गीत का गायन भी किया गया।

पेसिफिक ग्रुप के राहुल अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए वीर शहीदों को नमन किया और भारतीय गणतंत्र को विश्व का सबसे सशक्त लोकतंत्र बताया। ग्रुप प्रेसिडेंट प्रो. बी.पी. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण की दिशा में शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान और नवाचार से जुड़ें। प्रो. शर्मा ने कहा, “भारत की संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और पूज्य संस्कृति है। हमारे पूर्वजों ने विश्व को सभ्यता और मूल्य दिए हैं, अब हम पर दायित्व है कि हम अपने कर्मों से उस गौरव को बनाए रखें।” उन्होंने युवाओं से उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति है, यदि यही ऊर्जा सही दिशा में लगी तो रोजगार के असीमित अवसर सृजित होंगे। वाइस चांसलर प्रो. हेमन्त कोठारी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दक्षिणी राजस्थान में पेसिफिक विश्वविद्यालय गुणवत्ता शिक्षा का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने प्रायोगिक शिक्षा और नवाचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज का शिक्षार्थी केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे नए प्रयोगों और चिंतन से समाज में योगदान देना चाहिए। रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त गणतंत्र की नींव है। यदि हर नागरिक शिक्षित होगा, तो परिवार, समाज और देश विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *